मध्य प्रदेशराजनीति

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में बैठक गुरुवार को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायसेन जिले के संगठन प्रभारी कैलाश परमार, सह प्रभारी हशरूद्दीन खान, राजेंद्र रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल, मुमताज खान 22 दिसंबर गुरुवार को “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के संबंध मे विश्वकर्मा मैरिज गार्डन सिलवानी में आयोजित होने वाली आवश्यक बैठक में शामिल होंगे। जिले की चारों विधानसभाओं के वर्ष 2018 के विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनधि, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों व विभाग के जिला अध्यक्षगण एवं जिला पंचायत के कांग्रेस समर्थित सदस्य एवं पूर्व अध्यक्षगण, जिले की समस्त जनपदों के कांग्रेस समर्थित सदस्य एवं पूर्व अध्यक्षगण, जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षगण, वर्तमान पार्षदगण, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्षगण से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आवाहन देवेन्द्र पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन ने करते हुए दोपहर 2 विश्वकर्मा मेरिज गार्डन सिलवानी पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button