मध्य प्रदेश

अपराधमुक्त समाज बनाने पर दें ध्यान : आईजी पुलिस दीपिका सूरी ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव, गढ़ी
गढ़ी।
पुलिस अधिकारी कर्मचारी समाज को अपराध मुक्त बनाने पर ध्यान दें। कानून व्यवस्था की नियमित समीक्षा के साथ ही अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की दिशा में गंभीर रहें।
यह बात होशंगाबाद पुलिस रेंज की आईजी दीपिका सूरी ने गढ़ी, गैरतगंज के निरीक्षण के दौरान कही। बुधवार को आईजी ने यहां पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी विकास कुमार सहवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे तथा उन्होंने कानून व्यवस्था की जानकारी बताई। आईजी ने पुलिस चौकी गढ़ी का निरीक्षण करते हुए कहा कि क्षेत्र के डेंजर एवं संवेदनशील जोन को चिन्हित कर उन स्थानों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। क्षेत्र की गतिविधियों के विषय में उन्होंने विस्तार से जानकारी ली। इस मौक़े पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। चौकी गढ़ी में वाहन की समस्या, गढ़ी घाटी में रैलिंग की आवश्यकता की जानकारी आईजी को दी गई।

Related Articles

Back to top button