मध्य प्रदेश

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर में टीआई नासिर फारुकी की अध्यक्षता मे आगामी हिन्दु जैन व मुश्लिम धर्मो के पडने वाले विभिन्न धार्मिक त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गणेश उत्सव, जैन पर्व, ईद, नवदुर्गा आदि सभी पर्वो को पारम्परिक हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाने हेतु चर्चा की गई। इसमे गणेश प्रतिमाओ के नदियो मे विसर्जन, साला मंदिर के चल समारोह, जैन पर्व पर शोभा यात्रा आदि के आयोजनो पर पुलिस व्यवस्था, नदी के घाटो पर मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रकाश व्यवस्था, सीढी निर्माण आदि नगर मे स्वच्छता पर जोर कचरे की सफाई , गणेश पंडालो पर दो लोगो की रात मे उपस्थिति, पर चर्चा की गई । समिति मे गणमान्य नागरिक पत्रकार व विभिन्न धर्मो के आयोजक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button