खेल स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर खेल प्रेमियो मे भारी असंतोष, छात्र-छात्रायें खेल मैदान न होने से परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर के खेल स्टेडियम की दयनीय हालत को देखते हुए सर्किल के खेल प्रेमियों ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन से इसके नव निर्माण की मांग की है। बता दें कि दो दशक पहले पूर्व विधायक डॉ. भानुराणा के व्दारा इसका निर्माण कराया जा रहा था उस समय से ही इसका उद्घाटन नहीं होने के कारण यह आज भी अधूरा बना खंडहर को हो रहा है जिसमें मात्र दिवाले ही खड़ी हुई हैं जो अब नष्ट होने की कगार पर है खेल मैदान के अभाव में यहां खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं होने से छात्र-छात्राओं में निराशा व्याप्त है। बता दें कि गौरझामर सर्किल बहुत बड़ा क्षेत्र है जिसमें क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल, हाई स्कूल मिडिल स्कूल, प्राथमिक स्कूल संलग्न हैं जिनमें हजारों की संख्या में बच्चे अध्यनरत हैं यह स्कूली बच्चे अपनी खेल प्रतिभा को भी निखारना और टुर्नामेंट स्पर्धाओं मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन भी करना चाहते है यहां पर उपयुक्त व अनुकूल खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण उनमे निराशा व्याप्त है। खेलकूद मे रुचि रखने वाले होनहार बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि वह अविलम्ब गौरझामर के स्टेडियम की शीघ्र मरम्मत कराने कृपा करे या उसके स्थान पर नया स्टेडियम स्वीकृत करें जिससे यहां पर अवरुध्द खेल गतिविधियां फिर से प्रारंभ हो सकें।



