मध्य प्रदेश

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से लोग ग्रिल तोड़कर प्लाटिंग कर रहे

मझौली की गुबरा रोड का मामला है जहां तालाब की मिट्टी से पुराई कर प्लाटिंग की जा रही
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला मझौली के लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है जो की गुबरा रोड पर तालाब किनारे लोगों की जान बचाने के लिए विभाग द्वारा रेलिंग लगाई गई थी किसी प्रकार की घटना ना हो सके लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा ग्रिल को दो-तीन जगह से तोड़ दिया गया और तालाब की जगह पर मिट्टी की पुराई करने के लिए इस ग्रिल को तोड़ दिया गया यह काफी दिनों से ग्रील टूटी पड़ी हुई है लेकिन डीडब्ल्यूडी की विभाग के अधिकारी की लापरवाही के कारण अभी भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई यह तालाब के किनारे लगी हुई थी जो एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

Related Articles

Back to top button