Uncategorized

देवरी के संजय नगर चौराहे पर गंदगी से लोग परेशान, प्रशासन मौन

रिपोर्टर  : प्रशांत जोशी
देवरी ।  नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 5 संजय नगर पर एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान के बड़े-बड़े दावे कर रही है तो वही दूसरी तरफ नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 5 संजय नगर चौराहे पर स्वच्छता की खुलेआम धज्जियां उड़ रहीं हैं
संजय नगर चौराहे पर राजेश चौरसिया की चाय की होटल के ठीक बाजू में सार्वजनिक धर्मशाला बनी हुई है यह धर्मशाला बस यात्रियों के लिए मुख्य ठहराव है यहां से रोज सैकड़ो यात्रियों का बस में आना-जाना होता है लेकिन धर्मशाला के बाजू का नजारा नरक से कम नहीं है
*धर्मशाला को बना दिया कचरा घर*
स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय नगर चौराहे पर अंडा और मुर्गा की दुकानें संचालित है दुकानदारों द्वारा मुर्गा काटने के बाद उसके पंख और अंडे के छिलके वहीं धर्मशाला के पास खुले में फेक दिए जाते हैं कचरा कई कई दिन तक वही पड़ा सड़ता रहता है जिससे पूरे चौराहे पर भयंकर बदबू फैली रहती है।
*बस यात्रियों को हो रही भारी परेशानी*
बदबू के कारण चाय की होटल पर बैठना और धर्मशाला में रुकना मुश्किल हो रहा है बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को नाक बंद करके खड़ा होना पड़ता है महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है कई बार तो यात्री गंदगी देखकर दूसरी जगह जाकर बस का इंतजार करते हैं
*बीमारी फैलने का खतरा*
खुले में मुर्गी के अवशेष और अंडे के छिलकों पर मक्खियां भिनभिना रही है इससे आसपास की दुकानों और घरों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है बारिश में यह गंदगी और भी ज्यादा फैल जाती है।
*स्थानीय लोगों में आक्रोश की ये मांग*
वार्डवासियों और यात्रियों में नगर परिषद के खिलाफ भारी आक्रोश है लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी परिषद ने कोई ध्यान नहीं दिया

Related Articles

Back to top button