मध्य प्रदेश

घटिया सडक मे धंसी बस, यात्री हुए परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सहजपुर तेंदुखेडा के बीच कैमबारी के पास खराब सडक के चलते एक सवारियो से भरी बस का पिछला पहिया सडक मे धंस गया इससे करीब दो तीन घंटे तक यात्री व बस के चालक परिचालक क्लीनर आदि बस को गढ्ढे मे से निकालने की कवायत करते रहे । बस के यात्रियो ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि शासन की गलत व भृष्ट नीति व लापरवाही के कारण सहजपुर से तेंदुखेडा के बीच सडक का निर्माण किया गया था लेकिन निर्माण ऐजेंसी ने कैमबारी के आसपास कुछ रोड का हिस्सा अधूरा ही बिना बने ही छोड दिया है इससे वाहनो को आवागमन मे भारी परेशानी हो रही है बरसात मे रोड का उक्त हिस्सा गढ्ढो व दलदल मे होने से वाहन के पहिये कीचड ग्रस्त सडक मे धंस रहे है सोमवार को तेंदुखेडा से सहजपुर केसली गौरझामर होते हुए सागर चलने वाली नियमित यात्री बस चलते चलते अचानक केमवारी के पास उसका पिछला टायर जमीन मे गहरा धंस गया इससे बस मै बैठी सवारी अपने गंतव्य स्थान पर समय पर नही पहुंच पाये काफी मसक्कत के बाद बस को गढढे से निकाला जा सका शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियो को जनता की परैशानियो की तरफ गंम्भीरता से ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button