13 वर्षीय आर्यन चौधरी ने कमाल कर दिया, ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर परिवार की समग्र ई केवाईसी का कार्य चल रहा है। उक्त कार्य ग्राम पंचायत के सचिव, सहायक सचिव, पीसीओ, एमपी ऑनलाइन, सीएससी सेंटर के माध्यम से किए जा रहे है साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोग स्वयं अपने परिवार की समग्र ईकेवाईसी कर सकते हैं। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत गोसलपुर के 13 वर्षीय आर्यन चौधरी पिता गुरु चरण चौधरी ने मोबाइल की मदद से पूरे परिवार की गूगल से मोबाइल एप्लीकेशन सर्च करके समग्र ईकेवाईसी करके जब 13 वर्षीय आर्यन चौधरी ग्राम पंचायत कार्यालय गोसलपुर पहुंचकर सचिव से समग्र केवाईसी को अप्रूव कराने पहुंचा तो ग्राम पंचायत गोसलपुर के सरपंच सचिव अचंभित व भौचक रह गये। उन्होंने 13 वर्षीय बालक की प्रतिभा की जमकर
सराहना की एवं उसे प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत गोसलपुर की सरपंच गिरिजा जितेंद्र पालीवाल, सचिव प्रदीप यादव, सहायक सचिव दीपक यादव ने होनहार बालक के कार्य की सराहना की और उसके परिवार की समग्र पोर्टल मे आई एप्रोब कर प्रमाण पत्र दिया ।
आर्यन चौधरी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की पंचायत ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक खबर पहुंचाई।



