अजब धाम फतेहपुर ग्रेनाइट पत्थर देने के नाम धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

दो वर्ष पूर्व अजब धाम मंदिर फतेहपुर से ग्रेनाईट पत्थर देने के नाम पर धोखाधडी करके 330000/- रुपये लेने वाले प्रकरण मे आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले हटा के फतेहपुर में दिनाँक 13 अगस्त 22 को ग्राम फतेहपुर स्थित रामकौमार सरकार अजब धाम मंदिर के महंत पं. रामअनुग्रह दास चेला श्री महंत अजब दास जी महाराज जी के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का दिया गया था कि जयप्रकाश अग्रवाल निवासी उदयपुर राजस्थान के द्वारा परिवार सहित मंदिर मे आकर 6-7 दिन रुकना खुद को ग्रेनाईट पत्थर का व्यापारी होना व स्वंय की पत्थर की खदाने होना बताकर मंदिर मे चल रहे निर्माण के कारण मंदिर मे ग्रेनाईट पत्थर के भेजने के एवज में 330000/- रुपये नगद ले जाना उसके बाद पत्थर भेजने मे बहाने बाजी करना व मोबाईल बंद कर लेना व छल व कपट पूर्वक तरीके से धोखाधडी करने का आवेदन दिया था। जो रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/23 धारा 420 ताहि का पंजीबध्द कर विवेचना की गई। दौरान विवेचना के श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, संदीप मिश्रा अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक दमोह, रघुकेशरी एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन मे साईबर सेल दमोह की मदद से लगातार प्रयास करने के फलस्वरुप व मुखविरो की सटीक सूचना पर दिनाँक 22 जून 24 को प्रकरण के आरोपी जयदेव प्रसाद पिता केशरीलाल शर्मा उम्र 74 साल, टिन्कू पिता जयदेव प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल दोनो नि.लुहारो का चौक सागौत थाना सागौत जिला कोटा हाल 6-सी 12 महाबीर नगर 3 केशवपुरा थाना महावीर नगर कोटा जिला कोटा राजस्थान को ग्राम धजरई थाना टीकमगढ देहात जिला टीकमगढ से दस्तयाव किया जाकर बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी जयदेव प्रसाद पिता केशरीलाल शर्मा उम्र 74 साल नि.लुहारो का चौक सागीत थाना सागौत जिला कोटा हाल 6-सी 12 महाबीर नगर 3 केशवपुरा थाना महावीर नगर कोटा जिला कोटा राजस्थान से 165000/- रुपये नगद व टिन्कू पिता जयदेव प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल नि.लुहारो का चौक सागीत थाना सागीत जिला कोटा हाल 6-सी 12 महाबीर नगर 3 केशवपुरा थाना महावीर नगर कोटा जिला कोटा राजस्थान से 162000/- रुपये कुल 327000/- रुपये जप्त कर करीब दो वर्ष पुराने प्रकरण के आरोपीगणो को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। जिन्हे माननीय न्यायालय हटा मे पेश किया गया। उपरोक्त प्रकरण का खुलासा करने मे व आरोपियो को गिरफ्तार करने मे उपनिरी. बृजलाल पटेल थाना प्रभारी मगरोन, सउनि. नागेन्द सिंह परिहार चौकी प्रभारी फतेहपुर, प्र. आर. केवलनारायण मिश्रा, आर. रामकिशोर, आर. नवल सिंह डाबर, आर. धर्मेन्द, सै सरमन लाल व साईबर टीम प्र.आर. सौरभ टंडन, प्र. आर. राकेश अठ्या का विषेष योगदान रहा।
आरोपी, जयदेव प्रसाद पिता केशरीलाल शर्मा उम्र 74 साल नि. लुहारो का चौक सागौत थाना सागीत जिला कोटा हाल 6-सी 12 महाबीर नगर 3 केशवपुरा थाना महावीर नगर कोटा जिला कोटा राजस्थान, टिन्कू पिता जयदेव प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल नि. लुहारो का चौक सागौत थाना सागौत जिला कोटा हाल 6-सी 12 महाबीर नगर 3 केशवपुरा थाना महावीर नगर कोटा जिला कोटा राजस्थान जप्तशुदा मशरुका:- 327000/- रुपये नगद।



