पर्यावरणमध्य प्रदेश

न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं सरंक्षण सप्ताह के अंतर्गत 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर सिलवानी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संवर्धन एवं सरंक्षण सप्ताह के अंतर्गत अध्यक्ष अभिभाषक संघ सिलवानी गोर्वधनसिंह रघुवंशी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर सिलवानी में पौधों का रोपण किया गया। गोर्वधन सिंह रघुवंशी द्वारा उपस्थित अधिवक्तओं, न्यायालयीन कर्मचारी को बताया कि प्रकृति और पर्यावरण एक दूसरे का अभिन्न हिस्सा हैं। पर्यावरण का संरक्षण करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, हर व्यक्ति अपने आसपास के पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखे तथा अपने जीवन में प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाए ।
पौधारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक सुनील श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नितिन सोनी, नायब नाजिर योगेश पाण्डेय, दीपक मिश्रा, वनरक्षक कल्पना सिंह गौड सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button