हिरदेपुर स्कूल में प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्लास्टिक एवं पालीथीन वर्तमान युग के सबसे बड़े दुश्मन है। जिन्होंने पूरे विश्व में पर्यावरण संकट उत्पन्न कर दिया है। उपरोक्त आशय के विचार स्थानीय शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर के प्राचार्य पारस कुमार जैन ने प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्ष की आसंदी से व्यक्त किए। जिले के प्रमुख पर्यावरणीय संगठन प्रयास पर्यावरण संस्था के तत्वाधान में विद्यालय में प्लास्टिक एवं पालीथीन उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत बच्चों के बीच एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें बच्चों से ज्ञानवर्द्धक प्रश्न पूछकर दस बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू.सी. जैन भारतीय जीवन बीमा निगम थे। उपरोक्त अवसर पर विधायक के बच्चों ने मिनरल वाटर की खाली बोतलों में अपने घरों में इकट्ठी की गई पालीथीन को भरा और पालीथीन का कचरा फैलने से रोकने में सक्रिय भूमिका अदा की। वे पालीथीन से भरी बोतलों को स्कूल लाये। प्रयास ने ड्रा के माध्यम से 6 पालीथीन संग्रहकर्ता बच्चों को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान अध्यापक माधोसिंह ठाकुर, शिक्षक मानु गुप्ता, मिश्रा, सुषमा साहू, पटैल एवं तिवारी ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रयास के संगठन डा. एल.सी. जैन एवं कोषाध्यक्ष संतोष जैन ने किया।



