PM Modi के दमोह आगमन को लेकर अधिकारियो ने हेलीपैड, सभा स्थल और वाहन पार्किंग व्यवस्था का लिया जाएजा
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह आगमन को लेकर चर्चाओं से लेकर कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी और जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा एजेंसी भी व्यवस्थाओं को बनाने में लग गई है. शनिवार दोपहर सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत, आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार जैन, दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, पीडब्ल्यूडी विभाग सागर के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग दमोह अनिल कुमार अठिया, आरआई हेमंत बरहैया, थाना प्रभारी कोतवाली विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी दमोह देहात आनंद सिंह ठाकुर, सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा,आरआई अभिषेक जैन के अलावा और भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गणों ने इमलाई फैक्ट्री (हटा नाका) के समीप खाली पड़ी करीब 45 एकड़ जमीन का जायजा लेते हुए व्यवस्था बनाने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, सभा स्थल और भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कमिश्नर और आईजी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए। कमिश्नर, आईजी आने के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने टीम के साथ भी इमलाई फैक्ट्री (हटा नाका) पहुंचकर स्थलों का जायजा लेते हुए उन्होंने भी अपना काम शुरू कर दिया है।



