क्राइम

अज्ञात मृतक की हुई शिनाख्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने पर पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई थी, इसी दौरान सोशल मीडिया पर खबर शेयर होने पर शिनाख्त हो जाने पर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए थाना तेजगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक रघुराज ने बताया कि मृतक शीतल पिता टेक सिंह यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी अभाना के तौर पर शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button