PM Sadak को ट्रेक्टर में पंजे लगाकर सड़क को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । रायसेन जिले में दबंगो के हौसले बुलन्दी पर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रही सड़क पर ट्रेक्टर में पंजे लगाकर सड़क को किया क्षतिग्रस्त, सड़क बना रहे ठेकेदार के लोगो को भगाया। ग्रामीणों ने दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम बरेली मुकेश सिंह को ज्ञापन सौपा ।
बरेली तहसील के ग्राम छबारा से केतोघान के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ था जिसका निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। कैतोघान से निर्माण की शुरुआत कर ठेकेदार द्वारा ग्राम छबारा में सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा था जो लगभग पूरा बन चुका है लेकिन ग्राम के ही दबंग सुरेंद्र सिंह अपने घर के सामने पुलिया डलवाना चाहते है, जो कि डीपीआर में शामिल नही है। जब दबंग की बात ठेकेदार के कर्मचारियी ने नही मानी तो ट्रेक्टर में पंजे लगाकर अपने घर के सामने खोद डाला ग्रामीणों ने इसे दबंग के ऊपर कार्यवाही की मांग की साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रायसेन स्थित आफिस में ठेकेदार द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। एसडीएम बरेली मुकेश सिंह ने मामले की जांच का भरोसा दिया।



