PM Shri School रायसेन जिले में 16 खुलेगे। बेगमगंज में 4, सिलवानी, बाड़ी में 3-3
सांची, गैरतगंज, ओबेदुल्लागंज में 2-2 स्कूलों का चयन
उदयपुरा ब्लाक में किसी भी स्कूल का चयन नही
रायसेन । भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया योजना के तहत पूरे भारत 14500 पीएमश्री विद्यालय खोले जाने की योजना थी जिसमें भारत सरकार का उद्देश्य स्कूलों में माडल स्कूल, गुणवत्ता वाली शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित करना, संज्ञानात्मक योजना, कौशल शिक्षा प्रणाली लागू करना है । इसी कड़ी में सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य एनपी शिल्पी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में 641 स्कूलों का PM Shri School चयनित किए गए । जिसमे रायसेन जिले के 16 विद्यालय मे से सर्वाधिक बेगमगंज ब्लाक में 4, सिलवानी, बाड़ी ब्लाक में 3-3 और सांची, गैरतगंज, ओबेदुल्लागंज में 2-2 स्कूलों का चयन किया गया है। वही उदयपुरा ब्लाक की किसी भी स्कूल का चयन नही किया गया।
सिलवानी ब्लाक क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बम्होरी ( कक्षा 6 से 12 तक ग्रामीण ) शासकीय माध्यमिक विद्यालय खैरी ( कक्षा 1 से 8 तक ग्रामीण ) और शासकीय कन्या विद्यालय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिलवानी ( कक्षा 1 से 12 तक शहरीय ) का पीएमश्री स्कूल में चयन किया गया । जहा अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पीएमश्री स्कूल भी सीएम राईज स्कूल की भांति सर्व सुविधायुक्त माडल स्कूल होंगे। जहां बच्चों को कम्प्यूटर खेलकूद, नवीनतम तकनीक स्मार्ट कक्षा खेल आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था होगी। क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है ।
लीक शिक्षण संचालनालय, गौतम नगर भोपाल के पत्र क्रमांक / PM SHRI / 485, भोपाल, दिनांक 13/03/2023 राजीव सिंह तोमर, अपर संचालक लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश के हस्ताक्षर से जारी पत्र में PM SHRI स्कूल की वार्षिक कार्य योजना 2023 2024 तैयार करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए है।
उपरोक्त पत्र में उल्लेख है, कि भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा चयन किये गए PM SHRI विद्यालयों की सूची भेजी जा रही है, भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों के क्रम में PM SHRI विद्यालयों को सर्व सुविधा संपन्न, उन्नत विद्यालयों में परिणित करने हेतु कार्य योजना तैयार की जानी है। चयनित PM SHRI विद्यालयों को प्रबंध पोर्टल पर भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अपलोड किया गया है।
अपने जिले के चयनित PM SHRI विद्यालयों की तीन सदस्यों की टीम बनाकर प्रत्येक चयनित स्कूल में भेजते हुए दिए गये पैरामीटर पर निरीक्षण करवाकर उपलब्ध संसाधन एवं आवाश्यकताओं का आंकलन कराएँ तथा विद्यालयों से कार्य योजना तैयार करवाएं | चयनित PM SHRI विद्यालयों की जानकारी संकलित करने हेतु प्रपत्र, गूगल ड्राइव शीट जिले को शेयर की गई है। अपने जिले के PM SHRI विद्यालयों से उक्त गूगल शीट्स के प्रत्येक प्रपत्र पर उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकता की जानकारी विद्यालयों से 18 मार्च तक, गूगल शीट में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
विद्यालयों की कार्य योजना हेतु शेयर किये गए प्रपत्र अनुसार प्रबंध पोर्टल पर उपलब्ध मास्टर लिस्ट के आधार पर कार्य योजना 25 मार्च के पूर्व तैयार कर प्रस्तुत करें।




