नावालिग छात्रा को अगवा कर भागे, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में
बेगमगंज । नावालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर भागे आरोपी युवक को बेगमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।
परीक्षा देने का घर से कहकर निकली थी नावालिग, मुखबिर की सूचना पर बेगमगंज पुलिस ने सागर के रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, नावालिग को पुलिस ने परिजनों को सौंपा, पुलिस ने अपहरण और अन्य धाराओं के तहत आरोपी युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज।
बेगमगंज में एक नावालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर भागे आरोपी युवक को बेगमगंज पुलिस ने सायबर सेल की मदद से चंद घण्टों में ही नावालिग सहित आरोपी युवक को सागर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
नावालिग स्कूली छात्रा घर से परीक्षा का कहकर घर से निकली थी की रास्ते मे ही आरोपी युवक आशीष ने उसे अगवा कर लिया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कल बेगमगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। बता दें नावालिग पेपर का कहकर स्कूल के लिए घर से निकली थी। फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



