कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुलवाड़ा टीम रही विजेता
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज । ग्राम गुलवाड़ा में कॉस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसका समापन मंगलवार को किया गया । प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21000 रूपए व द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए रखा गया था
प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला सुल्तानगंज और गुलवाड़ा के बीच हुआ जिसमें सुल्तानगंज टीम ने 149 रन का स्कोर खड़ा किया। गुलवाड़ा टीम द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए रन बनाकर मुकाबले में जीत हासिल की। क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष के भतीजे कृष पटेल, मुन्ना राजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नत्थू सिंह राजपूत, कन्छेदीलाल शर्मा, अमित राजा, बैजनाथसिंह, अभिषेक जैन, अनु महाराज, भरत पटेल, राजेन्द्र यादव, अशोक राजा, बृजेश पांडे, मजहर खान मोहरसिंह यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



