मध्य प्रदेश

हेलमेट को लेकर सख्त हुई पुलिस, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है । इसी क्रम में उमरियापान पुलिस ने भी क्षेत्र में चौकसी बढ़ाते हुए मुख्य चौराहों और सड़कों पर चेकपॉइंट लगाकर वाहन चालकों की सघन जांच शुरू कर दी है।जांच के दौरान पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है । साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है ।थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की जा रही है । अभियान के तहत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है ।उन्होंने बताया कि बार-बार शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी । पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट अवश्य पहनें, क्योंकि हेलमेट जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button