मध्य प्रदेश

एड्स जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में रेड रिबन क्लब द्वारा मंगलवार को एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि एड्स जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, सुरक्षा उपायों एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच के माध्यम से जानकारी ही बचाव है, सुरक्षा ही संकल्प है जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
जिसमें प्रथम स्थान वर्षा मेहरा बीएससी तृतीय वर्ष, पिंकी मेहरा बीएससी द्वितीय वर्ष एवं प्रियंका साहू बीएससी चतुर्थ वर्ष एवं मोनिका लोधी बीएससी तृतीय वर्ष स्थान पर व शालिनी बर्मन बीएससी चतुर्थ वर्ष ने प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button