खेल

चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, रायसेन बना विजेता

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर के अभिनव गरिमा विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिलवानी और रायसेन टीम के बीच खेला गया, जिसमें रायसेन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिलवानी को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता रायसेन टीम को 71 हजार रुपये की नगद राशि एवं शील्ड प्रदान की गई, वहीं उपविजेता सिलवानी टीम को 41 हजार रुपये की नगद राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
यह चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित की गई।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर राज्य मंत्री पुत्र अभिज्ञान पटेल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और शील्ड प्रदान की।
इस अवसर पर अभिनव गरिमा विद्या निकेतन स्कूल का स्टाफ, खेल प्रेमी नागरिक एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button