क्राइमपर्यावरणमध्य प्रदेश

बीस एकड़ जंगल को काटकर खेत बनाने की तैयारी

लगभग तीन माह से धीरे धीरे काटे जा रहे हैं पेड़,
वन विभाग जानकारी के बाद नही कर रहा कार्यवाही,
181 पर हो चुकी है शिकायत

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । एक तरफ पूरी सरकार पेड़ लगाओ जंगल बचाओ के लिए काम कर रही अरबों रुपया लगाया जा रहा है, ताकि जंगल की सुरक्षा कि जाय तो दूसरी
तहसील के वन परिसर गढ़ी मुख्यालय से मात्र बीस किलोमीटर दूरी पर स्थित वन विकास निगम की बीट नंबर 52 देवरीगढ़ी के पास “बांस वाला प्लांटेशन” जहां 2011 में लाखों रुपया खर्च कर के प्लांटेशन किया गया था, उस के आसपास लगभग बीस एकड़ जंगल में विभाग की मिलीभगत से लगभग चार माह से पेड़ों की पहले जरा सी कटाई फिर धीरे से पूरा पेड़ काट के पटक दिया जाता है, और फिर धीरे धीरे जमीन को समतल कर के खेती होने लगती है, वन विभाग के इतने पास इतने बड़े स्तर जंगल कट रहा हो और विभाग मौन हो यह समझ से परे है।
इस संबंध में तरुण कौरव, संभागीय प्रबंधक वन निगम रायसेन का कहना हैं कि हमे आपके द्वारा जानकारी मिली है हम इसको दिखवाते है जो भी इसमें दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी एक इंच जमीन भी कही किसी ने अतिक्रमण किया होगा तो उसको भी छुड़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button