अंधी हत्या की गुत्थी सूलझी मृतिका का रिश्ते का नाती ही निकला हत्यारा

शराब के नशे मे रूपयो के लालच मे गला दबाकर एवं गले मे हसिया से चोट पहुंचाकर की थी हत्या ।
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । दिनांक 1 मार्च 2025 को जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम पौडा में रहने वाली एक महिला जिसका नाम बुट्टन बाई कोल है का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मर्डर कर दिया गया है। घटना गंभीर होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाकर मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग इन्टीमेशन लेखकर मृतिका बुट्टन बाई के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना सिहोरा मे अप.क्र. 173/2025 धारा 103(1), 332(ए) बीएनएस का प्रकरण दिनांक 1 मार्च 2025 को थाना सिहोरा मे पंजीबध्द किया गया था । अंधी हत्या की गम्भीरता को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं थाना प्रभारी सिहोरा को अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी महोदय सिहोरा पारुल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिहोरा द्वारा अज्ञात आरोपी की तलास पतासाजी हेतु टीम का गठन किया गया ।
मृतिका बुट्टन बाई कोल उम्र 57 साल निवासी ग्राम पौड़ा थाना सिहोरा की जो अपने घर मे सो रही थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या कारित की गई थी। अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलित किये गये और अज्ञात हत्या के संदेही संतोष कोल पिता श्रवणकुमार उर्फ बसोरी कोल उम्र 27 साल निवासी ग्राम दोहतरा थाना मझौली की लगातार टीम बनाकर तलाश की गई जो दिनांक 7 मार्च 2025 को थाना मझौली एवं थाना सिहोरा पुलिस की टीम द्वारा संदेही को पकड़ा गया। संदेही से बारिकी से पूछताछ की गई जिसने घटना घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले शुक्रवार दिनांक 28 फरवरी 2025 को रात्रि लगभग 8 बजे शराब पीकर अपनी बुआ दादी के घर ग्राम पौडा शराब पीकर गया था और दादी से पैसो की मांग कर रहा था । दादी दो सौ रूपये दे रही थी किन्तु यह पांच सौ रूपये के लिये अड़ा हुआ था उसी दौरान बातचीत करते हुए मृतिका बुट्टन कोल का तेजी से गला दबा दिया जो बिस्तर पर लुढ़क गयी और फस जाने के डर से कमरे मे रखी लोहे की हसिया से गर्दन मे वार कर गम्भीर चोट पहुंचाया जिससे बुट्टन कोल की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । मृत्यु पश्चात् आरोपी संतोष कोल उसके ब्लाऊज मे रखे 1200/- रूपये निकालकर अपनी मोटर साईकिल से अपने गांव दोहतरा दोहतरी चला गया। निकाले गये रूपयो मे से मोटर साईकिल मे पेट्रोल डलवाया तथा चार पांच दिनो मे शराब खरीदकर शराब पी गया था। आरोपी का पूछताछ के दौरान मेमोरण्डम लेख किया जाकर आरोपी द्वारा पेश करने पर साक्षीगणो के समक्ष घटना मे प्रयुक्त हसिया, वक्त पहने कपड़े, घटना मे मृतिका के बदन मे से ले जाये गये शेष बचे 120 रूपये, एवं घटना मे प्रयुक्त आरोपी की मोटर साईकिल विधिवत जप्त की जाकर आरोपी को दिनांक 07 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया है । मामले मे मृतिका के शव से पैसो का बेईमानी से दुर्विनियोग करने से मामले मे धारा 315 बीएनएस बढाई जाकर माननीय न्यायायलय पेश किया जा रहा है । उपरोक्त अनुसंधान कार्यवाही मे थाना प्रभारी मझौली की टीम का योगदान प्रशंसनीय रहा।
आरोपी संतोष कोल पिता श्रवण कुमार उर्फ बसोरी कोल उम्र 27 साल निवासी ग्राम दोहतरा थाना मझौली जिला जबलपुर म.प्र.
जप्त मशरूका : आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त लोहे का हसिया, मृतिका के ब्लाऊज से निकाले गये रूपयो मे से शेष बचे 120/- रूपये, आरोपी के द्वारा घटना वक्त पहने हुए कपड़े व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल
उक्त अपराध मे अज्ञात आरोपी व अंधी हत्या का खुलासा करने मे थाना सिहोरा के निरीक्षक विपिन सिंह, उपनिरीक्षक पुष्कर मिश्रा, सउनि. रामासिंह धुर्वे, प्र.आर. ओमप्रकाश, प्र.आर. गणेश्वर, आर. राजेश पटेल, आर. संतकुमार, आर. संजीत, आर. परमजीत यादव, आर. सुनील कौशल एवं थाना मझौली के थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक रामसनेही पटेल, प्र.आर. नीलकंठ पटेल, प्र.आर. अमित शुक्ला, प्र.आर. नेमचन्द मार्को, आर. अनुज कंसाना की सराहनीय भूमिका रही ।



