नवदुर्गा उत्सव की तैयारियां शुरू, नगर में बनाए जा रहे भव्य पंडाल

सिलवानी। शारदीय नवरात्रि को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा की आराधना के लिए विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से पंडालों को सजाने की तैयारी की जा रही है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
नगर में नवदुर्गा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती, पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ दिनों तक नगर में भक्तिमय माहौल रहेगा और श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
नवरात्रि पर्व को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समितियां उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने में जुटी हुई हैं।



