निकाय उप चुनाव का प्रसार प्रचार थमा, 5 जनवरी को डाले जायेगें वोट

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव का प्रचार थमा गया है। अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने जी तोड़ मेहनत के साथ प्रचार प्रसार किया हैं ।
अब इनका भाग्य का फैसला 5 जनवरी को ईवीएम में कैद होगा।
वार्ड क्रमांक 6 के पूर्व पार्षद रजना दुबे का आकश्मिक निधन हो गया था।
निकाय चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन ने पहले ही कर ली थी ।
नामांकन की प्रर्किया के साथ नाम वापसी होने के बाद तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे हुये हैं ।
आम आदमी पार्टी की उमीदवार निशा सचिन गुप्ता ने जी तोड़ मेहनत करते हुये वार्ड प्रत्याशी के लिये प्रचार किया । इनके साथ पार्टी के साथी मनीष नामदेव, सुमित सेन, राहुल यादव जितेंद्र कोल, सरजू कोल, अमित विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पटेल, चंद्रभान दुबे, सुमन पटेल, तस्लीम मंसूरी, आरती ठाकुर, संगीता विश्वकर्मा, संजय पाठक, संतोष विश्वकर्मा, मदन मोहन दहिया, घनश्याम चक्रवर्ती , संतोष वर्मा, ओम झारिया, सिद्धि विश्वकर्मा, अंशिका गुप्ता, वेदांत विश्वकर्मा, कृतिका गुप्ता, रुचि ताम्रकार, प्रवीण पटेल, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट, जमुना प्रजापति जानकी के साथ अन्य लोगों ने समर्थन किया ।
वही भारतीय जनता पार्टी की ज्योति सुनील चक्रवर्ती प्रत्याशियों के साथ काग्रेस पार्टी की रोशन सरदार खाँन प्रत्याशियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी ।



