मध्य प्रदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर व्यक्त किया आभार
रायसेन । जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने जिले के सभी मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, निर्वाचन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों, निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों- कर्मचारियों, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे पुलिस एवं होमगार्ड के बल के साथ साथ मीडिया के साथियों का जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कल आठ नगरीय निकायों की मतगणना के साथ जिले में विगत दो माह से जारी 521 ग्राम पंचायतों, 7 जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत तथा 11 नगरीय निकायों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई।



