मध्य प्रदेश

समझौता समाधान न्याय आपके द्वार योजना के अंतर्गत परिवार परामर्श समिति की विशेष बैठक संपन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । पुलिस अधीक्षक रायसेन के आदेश अनुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरेली के निर्देशन में समझौता समाधान “न्याय आपके द्वार” योजना के अंतर्गत, परिवार परामर्श समिति बरेली की विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें 21 महत्वपूर्ण प्रकरण रखे गए जिसमें सारिका (परिवर्तित नाम) का कहना है कि पति मुझ पर आए दिन शक करता है, मेरे मोबाइल को बार-बार चेक करता है अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती दंपति के बीच मोबाइल को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहा, जहां उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। दंपति के साथ उनके परिवारों को भी काउंसलरो के द्वारा समझाइश दी गई, जिसमें दोनों पक्षों ने विचार करने का समय मांगा। 21 प्रकरणों में से 2 प्रकरणों में दंपति राजी खुशी से रहने के लिए तैयार हुए 11 प्रकरणों को समिति से समाप्त किया गया। आवेदक आवेदकों की अनुपस्थिति के कारण 8 प्रकरणों को आगामी सुनवाई हेतु स्थानांतरित किया गया ।
बैठक में प्रमुख रूप से एसडीओपी पुलिस राजीव जांगले समिति अध्यक्ष अधिवक्ता प्रेम सिंह धाकड़, अधिवक्ता समाज सेवी निखिल प्रभुदयाल खरे, पत्रकार संजय शर्मा, शरद राठी, शिव गोविंद सिंह, अर्चना वर्मा, पुनीता बिदुआ आरक्षक महेंद्र परते, बृजेश मौर्य की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button