मध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के अंतर्गत 103 सड़कों का प्रस्ताव स्वीकृत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह एवं बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुशंसा से मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के अंतर्गत लगभग 100 किलोमीटर लंबाई की 103 सड़कों को स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से आने वाले समय में विधानसभा बड़वारा का प्रत्येक गांव पक्की सड़कों से जुड़ जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को नई मजबूती मिलेगी। क्षेत्रवासियों में इस प्रस्ताव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद हिमाद्रि सिंह एवं विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह योजना बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए इसे जनकल्याणकारी कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button