मध्य प्रदेशहेल्थ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान। 30 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजसिंह ठाकुर एवं बीएमओ डॉ. बीके प्रसाद के निर्देशानुसार विकासखंड के प्रत्येक गांव में कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम की आशा एवं सीएचओ, एएनएम, सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा गांव में कुष्ठ रोग का प्रचार प्रसार किया जाएगा। नए कुष्ठ रोगियों की खोज करना और उन्हें दवाई देने और समय पर कुष्ठ रोगी की पहचान कर उन्हें विकलांगता से बचाना है पूरे प्रदेश में कुष्ठ रोग का प्रचार प्रसार किया भारत से कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में रजनीश कुमार विश्वकर्मा एनएनएम सृष्टि कोल्हे नर्सिंग ऑफिसर आरती विश्वकर्मा, नर्सिंग ऑफिसर अंगद तिवारी, सेक्टर सुपरवाइजर सोनू खत्री, सीएचओ एवं पीएसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रजनीश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग के सामान्य लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्होंने यह भी बताया कि यह बीमारी एमडीटी की दवा खाने से पूर्ण रूप से मरीज स्वस्थ हो जाता है और उसे विकलांगता नहीं आती।

Related Articles

Back to top button