अनंत चतुर्दशी गिरजानन्दन भगवान गणेश की झांकियों, अखाड़ों के उस्तादों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। हर साल की तरह इस साल भी अनंत चतुर्दशी समारोह श्री हिंदू उत्सव समिति के रायसेन के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया । गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अपर कलेक्टर आदित्य कुमार रिछारिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता की पण्डित कृष्णमोहन चतुर्वेदी ने की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में नपा परिषद रायसेन की अध्यक्ष सविता जमना सेन, धर्मगुरु पण्डित रमेश गोपाल चतुर्वेदी, श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति मंचासीन हुए। गरिमामय समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल चौरसिया ने किया।
श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के बैनर तले अनंत चतुर्दशी का गरिमामय समारोह 9 सितंबर शुक्रवार को रात 8 बजे महामाया चौक में आयोजित किया गया।
मंचासीन अतिथियों का परंपरा अनुसार हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत भाषण हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने दिया। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी समारोह महामाया चौक में धूमधाम से मनाया गया। गणेश झांकियों के युवा बड़े बच्चे काफी उत्साहित रहे जो रायसेन की गौरव धार्मिक परंपरा है जो सदियों से चल रही है। दस दिवसीय गणेशोत्सव में भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां सजाई बधाई के पात्र है गणेश झांकी आयोजक। बिजली कंपनी, पुलिस सुरक्षा के लिए जिला व पुलिस प्रशासन नपा रायसेन लोनिवि, पीएचई विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम आदित्य रिछारिया ने कहा कि श्री हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले गणेशोत्सव पर्व पूरे हर्षो उल्लास व प्रेरणा के रूप मनाया जाना चाहिए। वर्तमान समय में समाजों में वैमनस्यता तेजी से बढ़ रही है उस खाई को कम करें । मुख्य धार्मिक त्यौहारों को उत्साह जागरूक करें । त्यौहार हमें वास्तव में सुखमय जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। हिन्दू सनातन धर्मलोगों को यह प्रेरणा देता है विश्वभर में सनातन हिन्दू धर्म का प्रचार हुआ है। धार्मिक त्यौहारों के प्रति लोगों का तेजी से रुझान बढ़ने लगा है।यह सब शांति के लिए लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी को वेद पुराण व शास्त्र धार्मिक ग्रन्थों से अच्छी शिक्षा प्रेरणा लेना चाहिए।मन्दिर देवालयों में भी जोरदार उत्सव मनाना चाहिए।
विशेष अतिथि नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने कहा कि देवों के देव भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता कहलाते हैं। बच्चे गणेश चतुर्थी से लेकर अंनत चतुर्दर्शी तक 10 दिनों तक हमारे हिन्दू धर्म की संस्कृति की झलक दिखाते है। युवा बच्चे और बड़े गणेश झांकियों में धार्मिक और भारतीय संस्कृति की रौनक को बढ़ाते हैं। इसीलिए युवा पीढ़ी नई पीढ़ी को दिशा दिखाने की प्रेरणा लेकर गणेश उत्सव को मनोबल को बनाए रखें।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को अंनत चतुर्दर्शी पर्व की बधाई भी दी।
रामचरित मानस मण्डलों के अध्यक्षों को किया सम्मानित…..
मंचासीन अतिथियों द्वारा आदर्श मानस मण्डल रायसेन प्रमुख सेवानिवृत्त पटवारी गणेशबाबू श्रीवास्तव को शॉल श्रीफल प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया। सरस्वती मानस मण्डल के प्रमुख आलोक निगम, अंजनी कुमार मानस मण्डल, सियाराम मानस मण्डल, श्रीबालाजी मानस मण्डल के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सालेगढ़ के शिक्षक नीरज सक्सेना को सम्मानित किया गया। मन्दिर पुजारी पण्डित अनिमेष चतुर्वेदी, रामेश्वर शर्मा सचिन शास्त्री, पण्डित आनन्द गौतम, देवेंद्र प्रजापति लल्लू भगत जी, पण्डित अनिल उपाध्याय, पुरुषोत्तम शर्मा, सोनू चांवरिया, राजेन्द्र लोहट, पण्डित दुर्गाप्रसाद शर्मा को सम्मानित किया गया। नपा रायसेन स्वच्छता अभियान प्रभारी शशिकांत मोहड़े, बिजली कंपनी के सिटी जेई मनीष श्रीवास्तव, सम्मानित किया गया।
गणेश झांकिया हुईं पुरस्कृत….
लोनिवि रायसेन गणेश झांकी के अध्यक्ष राजू कुशवाहा, गुरुकुल स्कूल गणेश उत्सव, वार्ड 12 भानु कुमार हाउसिंग बोर्ड कालोनी रायसेन वार्ड 9 गौरव चौबे टेंट हाउस, वार्ड 17 मां कर्मा गणेश उत्सव समिति, वार्ड 12 नितिन कुलश्रेष्ठ,अध्यक्ष ब अमन तोमर ठाकुर मोहल्ला गणेश उत्सव समिति न्यू मार्केट युवा गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश बंशकार, वीआईपी कालोनी के अध्यक्ष गोलू परिहार ,वार्ड 3 अथाई मोहल्ला गोलू कुशवाहा, यशवंत पार्क गणेशोत्सव समिति रायसेन अध्यक्ष विनायक शर्मा, वार्ड10 गौरव श्रीवास को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा शिव मंदिर प्रजापति धर्मशाला रायसेन की तरफ से डोल विमानोत्सव चलसमरोह में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर टीआई कोतवाली आशीष सप्रे को प्रशंसा पत्र, कर्मचारी मुनीर भाई पशु चिकित्सालय, ट्रेफिक पुलिस थाना प्रभारी एके मर्सकोले, एएसआई यशवंत शर्मा, रिटायर्ड एएसआई रामकृपाल चौबे को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं गणेशोत्सव झांकी अध्यक्ष अनिकेत मीणा वार्ड 18 चोपड़ा मोहल्ला, विशाल राठौर वार्ड 18, वार्ड 17 करण अहिरवार कलईपुरा, गोटी ढाबा नवयुवक गणेशोत्सव समिति के वार्ड 4 के अध्यक्ष सुमेश सोनू यादव, अध्यक्ष राज यादव ठाकुर मोहल्ला, वार्ड 11 अयोध्या बस्ती के अध्यक्ष आदित्य चावला, सौरभ कुशवाहा गोपालपुर अध्यक्ष, नव कन्या गणेशोत्सव समिति ठाकुर मोहल्ला अध्यक्ष, राकेश यादव वार्ड 9 गणेशोत्सव समिति अध्यक्ष ,सतीश शाक्या, धर्मेन्द्र चौहान, शिवानी, संतोषी माता मंदिर गली, बाल गणेश उत्सव समिति रामलीला मैदान कालू खत्री, शेलेन्द्र खरे, अंशुल चावला, शिवा कुशवाहा वार्ड 11, वार्ड 9 अध्यक्ष आर्यन लोधी, अध्यक्ष मनोज चौरसिया पटेल नगर वार्ड 11 रायसेन को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


