मध्य प्रदेश

श्रीमती रेशु विभोर नायक सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार

सिलवानी। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों के नाम की चर्चा भी अब तेज हो गई। नगर परिषद सिलवानी में 6 अगस्त शनिवार को नव निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मिलन होगा। जिसमे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जावेगा। निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये सिलवानी के प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। सिलवानी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा है। नगर के 10 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब पार्टी के अंदर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पार्षदों के कई नाम सामने थे।
नगर परिषद अध्यक्ष पद के दावेदारी में अर्चना संजय मस्ताना, अलका मिलन जैन, रेशु विभोर नायक, निशा संतोष सोनी, रागनी मोहन साहू का नाम भी दौड़ में था।
भाजपा ने बुधवार को पार्षदों की राय शुमारी के लिये भाजपा की बरिष्ठ नेत्री राजो मालवीय को अधिकृत कर पार्षदों की राय शुमारी लेकर अपना प्रतिवेदन भाजपा संगठन को सौपा था।
मृगांचल एक्सप्रेस को सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा ने सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये श्रीमती रेशु विभोर नायक की उम्मीदवारी पर अंतिम मोहर लगा दी है

Related Articles

Back to top button