क्राइम
शराब पिलाने की पुरानी उधारी नही देने पर दोस्तो ने ही कुआ में धकेला, पत्नि ने हत्या का आरोप
भोपाल । भोपाल जिले के बैरसिया में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है है। जहाँ दोस्तो ने शराब पिलाने की पुरानी उधारी नही देने पर दोस्तो ने ही कुआ में धकेल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति लीलाराम अहिरवार से पुरानी शराब पिलाने की उधारी को लेकर गोरेलाल अहिरवार और भूरा अहिरवार ने पहले विवाद किया । फिर जान बूझ कर जब वो कुए के पास गाय को खोल रहे थे तो पीछे से आकर कुए में धक्का दे दिया। तब में पास के खेत में बकरी चरा रही थी। मदद के लिए किसी को लेकर आती इसके पहले मेरे पति डूब गए ।
मृतक लीलाराम अहिरवार की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 639/22 धारा 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है।



