सोमवार को पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल के निर्देशानुसार पेंशनर्स जिला स्तर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिसमें प्रमुख रूप से धारा 49 ( 6) को समाप्त करने, छठवें एवं सातवें वेतनमान का वर्ष भुगतान एरियर्स भुगतान करने, केंद्र द्वारा घोषित तिथि से डीए प्रदान करने, 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए पेंशनर्स को एक वेतन वृद्धि का समान रूप से भुगतान करने, समस्त सेवानिवृत हुए या हो रहे पेंशनर्स को पूर्वानुसार अवकाश नगदी कारण का लाभ बहाल करने चिकित्सा सुविधा देने जिला स्तर पर पेंशनर्स फोरम का गठन कर नियमित बैठक करने, स्टेट बैंक द्वारा बिना पेंशनर्स की जानकारी के टीडीएस काटने का विरोध के साथ ही अन्य मांगे प्रमुख हैं।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के रामाधार गौतम, रामनरेश त्रिपाठी, विद्याधर मिश्र, सीताराम दुबे, रामभुवन त्रिपाठी, सुभाष कुमार पटेल, केएल श्रीवास्तव, वाल्मीकि मिश्रा, एलएस राजपूत, रामकिशोर पटेल, मथुरा प्रसाद झारिया, बृजभूषण दुबे, दिनेशकुमार दुबे, रामलाल यादव, सीएल शुक्ला, आनंद महोबिया, सीता चरण रजक, एसएस सेंगर, लक्ष्मी प्रसाद दुबे, वासुदेव प्रसाद पांडे, सुदामाप्रसाद पटेल, मोहनलाल हल्दकर, विष्णु प्रसाद हल्दकार ने सभी साथियों से 11 नवंबर सोमवार के धरना प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की है।



