बेजुबानों की व्यवस्था न घर में और न ही नगर में, मुख्यालय में नहीं रहते पशु चिकित्सक

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में बारिस के दिनों बेजुबान पशुओं की भर मार नजर आ रही हैं। चाहें मुख्य मार्ग हो या फिर नगर की गलियां। इन पशुओं की व्यवस्था न घर में हैं न ही मुख्य मार्गों पर। बारिश होने पर पशु पालक इनको आवारा छोड़ देते हैं जिससे ये सडक मार्ग में बैठे या झुन्डो में नजर आते हैं। और मोटर वाहन की चपेट में आकर घायल और मृत तक हो जाते हैं। बीती शाम हुई घटना से लोगों में दुःख व्यक्त हैं।
गाय एवम् गौ वंश की व्यवस्था न होने से लोगों में हैं निराशा बीती शाम को मुख्य सडक मार्ग में बैठे हुए गौ वंश को एक मोटर वाहन चालक ने पैरों में वाहन चढ़ा दिया। जिससे गौ वंश के पीछे दोनों पैरों के नाखून चिपट गए और खून की धार बहने लगी साथ ही बेजुबान पशु चलने में असमर्थ रहा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सा संबंधी जानकारी डॉ को फ़ोन कर बताया लेकिन तत्काल उप चार न मिलने से गौ वंश का खून अधिक मात्रा में बह रहा था। जिसे पशु प्रेमी बेजुबानों की रक्षा करने पवन चौरसिया ने लगे जख्म पर उचित व्यवस्था की।
मुख्याल में नहीं दिखते पशु चिकित्सा ड्रा जब इस घटना के बाद पशु चिकित्सा डॉ शुभ्रा व्यहार को फ़ोन लगाया गया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया और न ही वापिस बात की ।
जबकि बारिश के दौरान मुख्यालय स्थित निवास में इन सभी को उपस्थिति रहना चाहिए लेकिन ये सभी जिले से आवागमन करते हैं जिससे कार्य तो प्राभावित होता ही है। विलम्ब के दौरान इन पशुओं की दुर्घना में मौत भी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवम् चिकित्सा अधिकारियों को निवास स्थान पर रहने व उपस्थिति की मांग जिला प्रशासन से की हैं।



