धार्मिक

मां वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ युवाओं का जत्था

स्वागत कर दी गई विदाई
सिलवानी । नगर से युवाओं का जत्था मां वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले युवाओं का शिवाजी नगर में स्वागत किया गया। नगर के युवा मुकेश साहू, नितिन चौरसिया, अर्पित राय, दिनेश सेन, गोविंद कुशवाहा, रमेश चौरसिया, प्रदीप रायकवार आदि युवक गुरुवार की रात प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा क दौरान मां वैष्णो देवी, बाबा अमरनाथ, अयोध्या, काशी, बनारस, कैंची धाम हरिद्वार सहित अनेक तीर्थ स्थानों की यात्रा कर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे व देश दुनिया की सुख समृद्धि, अच्छी बरसात की कामना करेंगे। इस दौरान तरुण शर्मा, गोलू यादव, सुरेंद्र गौर, सुधीर साहू आदि ने तिलक लगाकर, श्रीफल भेंटकर स्वागत कर मंगलमयी यात्रा की शुभकामना के साथ विदा किया।

Related Articles

Back to top button