मध्य प्रदेश

स्पेस टेक्नोलॉजी की बनी PWD की सड़क दे रही है दुर्घटना को निमंत्रण

उमरियापान से सिहोरा मार्ग जर्जर अवस्था में
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । एक और जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत में विश्वस्तरीय सड़कों का दावा कर रहे है वहीं कटनी जिले का लोक निर्माण विभाग उनके दावों की पोल खोलते नजर आ रहा है। उमरियापान से सिहोरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन अधिकारी चैन की नींद सो रहे है। किसी प्रकार का कोई भी सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, युवा कांग्रेस नेता विराट पाण्डेय ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है यदि सुधार कार्य नहीं होगा तो कांग्रेस सड़कों में उतर कर प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button