पर्यावरणमध्य प्रदेश

किसान के खेत में अजगर, वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम उमरहारी में एक किसान के खेत में विचरण करते हुए एक बड़े अजगर सांप को देखकर किसानों के होश उड़ गए। वन विभाग को सूचना दिए जाने पर टीम ने रेस्क्यू करके 10 फिट लंबे अजगर को पकड़कर फॉरेस्ट बीट मवई में सकुशल छोड़ा गया।
उमरहारी गांव के पास नीरजपुरी गोस्वामी के द्वारा आज सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में एक बड़ा अजगर सांप देखा तो उसने पड़ोसी किसानों को बुलाकर बताया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने पर डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देशानुसार एवं रेंजर अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में क्षेत्र के प्रभारी वनपाल प्रदीप लोधी, वनरक्षक संदीप दुबे, विकास साहू, सद्दाम खा, अर्पित बुंदेला बेगमगंज से सर्प विशेषक मथुरा प्रसाद लोधी को लेकर पहुंचे और तीन घण्टे की मशक्कत के बाद उसको सुरक्षित पकड़कर वनकर्मियों द्वारा मवई के जंगल में छोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button