मध्य प्रदेशराजनीति

मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर प्रहार

मोदी जी पर कीचड़ उछालने वालों को जनता सिखाएगी सबक
रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी के बयानों में भारतीय संस्कृति और संस्कार झलकते ही नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा हमें यह सिखाती है कि हमसे बड़े और बुजुर्गों से सम्मानपूर्वक संवाद करें। प्रधानमंत्री मोदी जी राहुल गांधी से दुगनी उम्र के हैं और उनके पिता के समान हैं, ऐसे में ‘तू-तड़क’ करके बोलना कहां की मर्यादा है, प्रधानमंत्री के संबंध में हमें हमेशा मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के संस्कारों में यह नहीं है।
जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर या किसी की दिवंगत माता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना शर्मनाक और अनुचित है।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह की राजनीति करने वालों का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान ही उनकी हार का कारण बनेंगे। आप चाहे जितना कीचड़ उछालें, कमल उसमें और खिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के लंबे कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। वे देश के लिए 18-18 घंटे काम करते हैं और आज उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।
बिहार चुनावों का उल्लेख करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि वहां की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। बिहार में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस की हार तय है।

Related Articles

2 Comments

  1. I do believe all the ideas youve presented for your post They are really convincing and will certainly work Nonetheless the posts are too short for novices May just you please lengthen them a little from subsequent time Thanks for the post

  2. Your blog is a treasure trove of valuable insights and thought-provoking commentary. Your dedication to your craft is evident in every word you write. Keep up the fantastic work!

Back to top button