ओजोन परत दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के परिपालन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत मासिक गतिविधि में ओजोन परत दिवस के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों की टीम बनाकर ओजोन परत दिवस पर विभिन्न वस्तुनिष्ठ प्रश्नोंत्तर विद्यार्थियों से पूछे गए जिसमें सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा इन टीमों में से टीम B ने सबसे ज्यादा अंक अर्जित किए। साथ ही प्रो. के के साहू, डॉक्टर मनीष शर्मा, प्रो. राकेश कनेल निर्णायक मंडल रहे। इस कार्यक्रम के प्रभारी वीर सिंह लोधी रसायन विभाग रहे कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा सिंह, सूरज पटेल, डॉक्टर शिखा दुबे ने किया। अंत में आभार दीपक कुमार अहिरवार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अनेको विद्यार्थी उपस्थित रहे।



