मध्य प्रदेश
Raisen News : सवारियों से भरा लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया
रायसेन । मंगलवार की शाम को रायसेन सागर रोड पर बने डिवाइडर पर सवारियों से भरा लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसमे सिलवानी जा रही सभी यात्री बाल बाल बच गए। लोहा पीटा समाज के लोगों ने मदद कर लोगों को ट्रक से निकाला। उल्लेखनीय है की सड़क के बीच बने डिवाइडर पर कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं लगे हैं । जिस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।



