मध्य प्रदेश

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में जनजागरुकता हेतु रैली का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा द्वारा 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2024 तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के जन अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता सुनिश्चित करने व परिवार नियोजन के अन्य साधनों की जनजागरूकता हेतु विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित सिविल अस्पताल सिहोरा में जनजागरुकता रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तब के मार्गदर्शन एवं DPM विजय पाण्डे के साथ डीसीएम दीपिका के सतत सहयोग एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान सिहोरा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार की उपस्थिति में किया गया।
रैली के प्रभारी बीसीएम वीरेंद्र मेहरा ने बताया गया कि परिवार नियोजन में पुरूष वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक इस पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित रैली के सफल आयोजन में बीपीएम श्वेता कोस्टा, समस्त एएनएम, CHO, सेक्टर सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर के साथ स्थानीय जनसमुदाय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button