मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने गांवों में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जल जीवन मिशन योजना के तहत शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी योजनाओं का ही ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किया जाना सुनिश्चित हो। गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का हर हाल में व्यवस्थित रेस्टोरेशन हो। यह निर्देश कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के मंगल भवन में ग्राम वार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, एसडीएम वि॑की सिंहमारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री, सीईओ युजवेंद्र कोरी, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, पद्मेश गौतम, गोविन्दसिंह राजपूत, विजय दुबे, प्रशांत राय, जितेन्द्र अरोरा, राजा चौरसिया, अनिल बागरी, पंकज राय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक एवं ठेकेदार मौजूद रहे।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की योजनाएं पंचायतों को हस्तांतरित होने के बाद पाइप लाइनों में लीकेज होता हो इस पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल लीकेज सुधरवा कर व्यवस्थित करने को कहा।
नियमित अंतराल में हो टंकी की सफाई
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बैठक में कहा कि सरपंच, सचिव, पीएचई विभाग के तकनीकी सहयोग से नियमित अंतराल में अपने गांव में बनी पानी की टंकी की सफाई कराते रहें। पानी का क्लोरीनीकरण भी करायें ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की जल जनित बीमारियां न हो सकें। कलेक्टर यादव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा टीम से समय-समय पर बोरवेल और जलस्रोतों के पानी की गुणवत्ता परीक्षण कराया जाना भी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि घरों के साथ- साथ नल के माध्यम से इसी जल की आपूर्ति स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी होती है, इसलिए इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
कलेक्टर ने योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यों की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलकर वसूली और पंप आपरेटर्स की नियुक्ति और कार्य प्रणाली के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को दिशा -निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button