रामबाबू लोधी मप्र स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश संगठन सचिव बने
बैठक में छोटे कर्मचारियों की अनुकंपा नौकरी, सातवें वेतनमान एरियर्स प्रशासन से दिलाने की बातचीत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। मप्र स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक पाटनदेव सिद्ध मारुति नन्दन मन्दिर के नजदीक सामुदायिक मंगल भवन में रविवार को दोपहर आयोजित की गई।बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शारदा सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष रामबाबू लोधी, मामा, घनश्याम बैरागी ,सुभाष जाट महामंत्री, गोविंद प्रसाद तिवारी आदि मौजूद हुए। जिसमें भोपाल से आए संगठन के कर्मचारी नेताओं ने छोटे कर्मचारियों के विनियमितीकरण का मुद्दा बैठक में उठाए। इसके अलावा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नौकरी , बीमा चिकित्सा यात्रा भत्ता तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। जिला आदिम जाति कल्याण विभाग रायसेन की जिला संयोजक संगीता जायसवाल 40 कर्मचारियों के विनियमितीकरण की फाइल, वेतन को जानबूझकर अटका दिया हैं। वह सही जानकारी नहीं दे रही हैं। कर्मचारी नेताओं से इस मामले में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे से अनुरोध किया है। इस मौके पर मप्र अस्थायी कर्मचारी कल्याण संगठन में सर्व सम्मति से रामबाबू लोधी मामा को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है।वहीं जिला आदिम जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष रमेश चंद्र मीणा देवरी, मोहर सिंह परिहार ,नपा अस्थायी कर्मचारी आदि सहित अवधेश श्रीवास्तव, माधो सिंह धाकड़, राजकुमार तिवारी, राहुल विश्वकर्मा, राकेश चौहान, रघुवीर साहू, राहुल यादव, भीम प्रजापति, मोहर सिंह परिवार, रमेशचन्द्र मीना, संतोष राय, रामाधार रघुवंशी, सईद खान, हल्के सिंह वीर हरनाम सिंह लोधी, महेश ठाकुर, उदयभान अहिरवार, चाँद मियां, धर्मेंद्र सिंह मेहरा, कमलेश बंशकार, गिरधारीलाल अहिरवार बरेली बैठक में शामिल हुए।