मध्य प्रदेश

रामशरण रघुवंशी का लंबी बीमारी के चलते निधन

सिलवानी। नगर के वार्ड 4 शिवाजी नगर, हॉस्पिटल रोड निवासी जितेंद्र रघुवंशी आरके मेडिकल एवं आदित्य रामशरण एडवोकेट के पिता श्री रामशरण सिंह रघुवंशी उर्फ मुन्ना भैया सेवानिवृत्ति सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पशुपालन विभाग (चौका वालो) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार की रात को भोपाल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। जिनके पार्थिव देह को भोपाल से सिलवानी लाई जाएगी एवं उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से 23 मई गुरुवार की सुबह 8 बजे निकाली जाएगी एवं अंतिम संस्कार नर्मदा तट बोरास घांट पर संपन्न होगा।
समाजसेवी रामशरण रघुवंशी के निधन का समाचार मिलते ही नगर एवं क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Back to top button