मध्य प्रदेश

रानी अहिरवार संभालेगी सिलवानी बीईओ का प्रभार, पांडेय और रघुवंशी को हटाया

सिलवानी । विगत कई दिनों से सिलवानी में तीन तीन बीईओ कार्यरत होकर काम संभाल रहे थे, जिसके चलते स्कूलों के शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि आखिर बीईओ कोन है। क्योंकि बीईओ के आदेश की प्रतिलिपि भी स्कूल प्राचार्यो के पास नहीं पहुंचती हैं, जिससे स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक परेशान नजर आ रहा थे। यही नहीं शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी सही से नहीं हो पा रहा था, न ही स्कूलों के शिक्षक इन बीईओ को आदेश को गंभीरता से ले रहे थे। गुरुवार को डीईओ डीडी रजक ने आदेश जारी कर आहरण वितरण अधिकारी सुनील पांडेय और प्रभारी बीईओ नरेश कुमार रघुवंशी को पद से हटाकर उनके मूल पद पर भेज दिया है। सहायक संचालक के पद पर चयनित हुई रानी अहिरवार को बीईओ नियुक्त करने और कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि आहरण वितरण अधिकारी सुनील पांडेय और नरेश रघुवंशी स्वयं को शिक्षकों के बीच बीईओ बता रहे थे, और तीनों ही बीईओ कार्यालय में जाकर बैठ रहे थे। इस संबंध में शिक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही पद मुक्त के आदेश मिले हैं। वह अपने पद से मुक्त भी हो गए और बीकलपुर स्कूल में मूल पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैँ। वहीं नरेश रघुवंशी ने बताया कि वह लगभग दो माह से अपने मूल पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं बीईओ मोनिका पटेल ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार वही बीईओ है। पूर्व बीईओ को मूल पद पर भेज दिया गया है।
डीडी रजक, जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन ने बताया कि सिलवानी में बीईओ रानी अहिरवार हैं, उन्हीं को सारे विकास खंड स्तर के सारे अधिकार हैं। हमने शिक्षक सुनील पांडेय और नरेश कुमार रघुवंशी को एक दिन पहले ही पदमुक्त कर मूल पद पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। जो उन्हें मिल गया होगा।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button