क्राइम

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला ने की आईजी से शिकायत

भोपाल । एमपी के राजगढ़ जिले के पचोर थाने में गुरुवार देर रात पीड़िता से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने भोपाल डिप्टी कलेक्टर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़ित महिला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जिसने आरोप लगाया है कि पूर्व में पचोर तहसीलदार रहे भोपाल डिप्टी कलेक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला के मुताबिक उसने ने राजगढ़ एसपी को भी दो पन्नों का शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसके बाद गुरुवार रात महिला के बयान लिए गए. इसके बाद देर रात भोपाल डिप्टी कलेक्टर के विरुद्ध पचोर थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
एसपी को दिए शिकायती आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि वह राजगढ़ में एक सरकारी कर्मचारी है, जिसे पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे उस समय भी वो तहसील में चपरासी के पद पर थी और घंटी ड्यूटी करती थी। पीड़िता के मुताबिक तब बार-बार घंटी बजाकर सोरते साहब उसे केबिन में बुलाते और जब वो जाती तो स्माइल कर कहते बस ऐसे ही तुम्हें देखने के लिए बुलाया था। तहसील दफ्तर के पास ही तहसीलदार का सरकारी बंगला है जहां राजेश सरोते रहते थे और उससे खाना भी बनवाते थे।
पीड़िता ने FIR दर्ज कराते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को वो राजेश सोरते के बंगले पर खाना बना रही थी तभी वो आए और कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। मैं तुमसे शादी करता चाहता हूं कहते हुए मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और फिर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार कभी मेरे सरकारी क्वार्टर, कभी तहसीलदार के सरकारी बंगले में तो कभी रेस्ट हाउस में शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब भी शादी के लिए कहती तो राजेश सोरते मां के बीमार होने का बहाना बना देते । आखिरी बार मार्च 2024 में शिवरात्रि की रात 12 बजे के बाद राजेश सोरते ने उसके साथ संबंध बनाए और शादी की बात टाल कर चले गए। फिर एक महीने बाद बिलापुरा रेस्ट हाउस पर मिलने बुलाया और कहा जो करना है कर लो शादी नहीं करूंगा।
पीड़िता के मुताबिक 25 अक्टूबर को उसने डिप्टी कलेक्ट राजेश सोरते के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया था। अब 21 दिन बाद उसके आवेदन पर पचोर पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला डीएन टेस्ट कराने की तक बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने कहा कि वो राजगढ़ में रहे हैं। महिला उनके कार्यालय में काम भी करती थी। मैंने उसकी मजबूरी देखकर रूपए दिए थे। मेरा तबादला होने के बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाए और अब शिकायत दर्ज करा दी है। मैंने भी ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं महिला मेरे से पैसे ऐंठना चाहती है।
इस मामले को लेकर सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर भोपाल डिप्टी कलेक्टर के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button