मध्य प्रदेशराजनीति

MP में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा: सीएम के पास रहेगा गृह, विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

भोपाल ।  मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद सिंह पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक निर्माण स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है
*मुख्यमंत्री*
गृह, जेल, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
*उप मुख्यमंत्री*
जगदीश देवड़ा वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
राजेंद्र शुक्ला – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
*कैबिनेट मंत्री*
कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
प्रहलाद पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग
विजय शाह – जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंचन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
एदल सिंह कंसाना किसान कल्याण एवं कृषि विभाग
प्रदुम्न सिंह तोमर ऊर्जा
तुलसी सिलावट जल संसाधन
गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास
उदय प्रताप सिंह – परिवहन एवं स्कूल शिक्षा
करण सिंह वर्मा राजस्व
नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
संपतिया उइके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास
नागर सिंह चौहान वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
चेतन्य कश्यप – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
राकेश शुक्ला नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
*राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)*
कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण
धर्मेंद्र लोधी – संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
दिलीप जायसवाल – कुटीर एवं ग्रामोद्योग
गौतम टेटवाल तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
लाखन पटेल – पशुपालन एवं डेयरी
नारायण पवार – मछुआ कल्याण एवं मतस्य विकास
*राज्यमंत्री*
राधा सिंह – पंचायत एवं ग्रामीण विकास
प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास
दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण
नरेन्द्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

Related Articles

Back to top button