मध्य प्रदेश
कदमताल करते निकले बाल स्वयंसेवक, नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा पथ संचलन

सिलवानी। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासन और कदमताल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन निकाला ।
सांदीपनि विद्यालय के मैदान में सर्व प्रथम बाल स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण हुआ। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर अनुशासित तरीके से पथ संचलन प्रारंभ हुआ । जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः सांदीपनि विद्यालय के मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह प्रदीप रघुवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने बाल स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।



