26 छात्र-छात्राएं कक्षा दसवीं की परीक्षा देने से वंचित, जिम्मेदार कौन ?
रायसेन। शासकीय स्कूल उमरई बेहरा के प्रभारी दीनदयाल उइके की बड़ी लापरवाही से संस्था के लगभग 26 छात्र-छात्राएं कक्षा दसवीं की परीक्षा देने से वंचित रह रहे हैं। उनका शुक्रवार को प्रथम प्रश्नपत्र है।
रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक के ईटखेड़ी संकुल के अंतर्गत आने वाली शाला शासकीय हाईस्कूल उमरई बेहरा की जहां जानकारी के मुताबिक लगभग 26 छात्र-छात्राएं कक्षा दसवीं की परीक्षा देने से वंचित रह रहे हैं संस्था प्रभारी दीनदयाल उइके की लापरवाही के चलते लगभग 26 बच्चों का 1 साल खराब होने की कगार पर है । अब देखना है आला अधिकारी ऐसे लापरवाह शिक्षक पर क्या कार्यवाही करते हैं ? कार्यवाही करते भी हैं या सिर्फ लीपा पोती करते हैं? और यदि कार्यवाही करते भी हैं तो जिन बच्चों का 1 साल खराब हो रहा है उन बच्चों का क्या किया जाएगा, क्या बच्चों का 1 साल का समय लॉटा पाएंगे या प्रभारी की लापरवाही बच्चों को ही भुगतना पड़ेगी। पालकों का कहना है कि उनके परीक्षा फीस जमा की गई है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठौरिया का कहना है कि छात्र-छात्राएं की परीक्षा फीस जमा नही है।



