रविंद्र बाजपेई बने कटनी ग्रामीण जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से कटनी ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में रविंद्र बाजपेई को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी की गई सूची के अनुसार, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यों को देखते हुए अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी गई है । रविंद्र बाजपेई को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, डां सुशील राय, लक्षमण गर्ग, सरपंच अटल ब्यौहार, वंशरूप चौरसिया, जगन्नाथ गौतम, जानकी राय, अनिल राय, कृष्ण कुमार गौतम, चन्द्रशेखर सोनी, आनंद मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, राम खिलावन मिश्रा, सिध्दार्थ दीक्षित, शैलेंद्र पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, बोले चौरसिया, किशोरी चौरसिया, राजू पाठक, सुनील पाठक, विराट पाण्डेय, सुजीत बाजपेयी, नारायण मिश्रा, रामजी गौतम, वी डी दुबे, राजेन्द्र खरे, अमित गर्ग, कमलेश रजक, नंदू रजक, रजनीकांत झारिया, मथुरा झारिया, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, भल्लू गौतम, निरंजन खटीक, कुलदीप तिवारी, वीरेन्द्र बाजपेयी, शारदा पटेल, राममिलन पटेल, रमेश उरमलिया, मुन्ना पांडे, रमेश बैरागी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर श्री बाजपेई ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे ।



