मध्य प्रदेश

उमरियापान में NSS स्वयंसेवक का स्वागत

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर से लौटने पर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के छात्र संगम रजक का महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया । यह शिविर 8 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक चित्रकूट में आयोजित हुआ था, जिसमें संगम रजक (बीए तृतीय वर्ष) ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।
शिविर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय भूमिका निभाई और सर्वाधिक पुरस्कार अर्जित किए, जिससे क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ। ।
महाविद्यालय वापसी पर प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया सहित समस्त स्टाफ और स्वयंसेवकों ने संगम रजक का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।
संगम रजक ने शिविर के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर ने उनके नेतृत्व कौशल, टीमवर्क और सामाजिक सेवा के प्रति दृष्टिकोण को और सुदृढ़ किया । उन्होंने अन्य स्वयंसेवकों को भी ऐसे शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

Related Articles

Back to top button